रामगढ़ पचवारा: हरिपुरा में शिव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा,पूर्णाहुति व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन भी होगा
हरिपुरा गांव स्थित सरपंच वाली ढाणी में शिव भोले सेवा समिति के सानिध्य में शिव परिवार,चौथ माता और हनुमान जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को सुबह 8:15 बजे से 2 किलोमीटर लंबी विशाल कलश यात्रा निकाली गई।गुरूवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हवन क्रियाएं संपन्न करवाएं जाएंगे।शुक्रवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा।