घाघरा: घाघरा भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई पुण्यतिथि
Ghaghra, Gumla | Jun 23, 2026 घाघरा स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने की।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने की बात कही।