बैकुंठपुर: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय सुरेंद्र महतो की मौ`त हो गई। वे बाजार से छड़ खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी बैकुंठपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।