धनवार: 20 सूत्री अध्यक्ष की पुत्री ने 12वीं में 80% अंक लाकर परिवार का मान बढ़ाया
धनवार प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी की पुत्री अफरीन निशा ने इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स संकाय में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवारजनों व शिक्षकों ने अफरीन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।