अररिया: जिले में 15 मिनट का ब्लैकआउट, नागरिक सुरक्षा के तहत सफल मॉक ड्रिल का किया गया अभ्यास
Araria, Araria | May 14, 2026 गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के निर्देशानुसार अररिया जिले में नागरिक सुरक्षा के तहत हवाई हमले एवं ब्लैकआउट संबंधी मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन एवं आम नागरिकों की तैयारी, समन्वय क्षमता और त्वरित प्रतिक्रिया का परीक्षण करना रहा।