कुमारखंड: केवट गामा में बिजली करंट की चपेट में आने से गर्भवती भैंस की मौत, एक व्यक्ति गंभीर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के पुस्तकालय चौक केवटगामा वार्ड संख्या 14 स्थित गंगापुर उप वितरनी नहर किनारे शनिवार को दोपहर करीब दो बजे बिजली करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।