कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बनियागांव में आज मंगलवार दोपहर 3 बजे निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम एवं विद्यालय लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी रहीं।कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 37 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया...