परसिया: बेलगांव का हत्या आरोपी, जो आठ महीने से फरार था, नर्मदापुरम में चोरी करते पकड़ा गया, पुलिस रिमांड पर न्यूटन लाया गया
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के बेलगांव में आठ महिनों से फरार हत्या के आरोपी को नर्मदापुरम से पुलिस लेकर आई। आरोपी नर्मदापुरम कोतवाली के चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने परासिया न्यायालय में मंगलवार को तीन बजे आरोपी को पेश कर दो दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया। ओरोपी आरिफ उर्फ गोल्डी सहाय को पुलिस नर्मदापुरम से लेकर आई।