चायल: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, तमंचे की बट से सिर फोड़ा, थाने में की गई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव में पूर्व प्रधान चतुर्वेदी पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पान की दुकान पर बैठे पूर्व प्रधान की पहले पिटाई की गई, फिर तमंचे की बट से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल पूर्व प्रधान ने शनिवार तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।