धरियावद: उपखंड अधिकारी धरियावद ने मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण, पाइपलाइन लीकेज सुधारने के दिए निर्देश
भीषण गर्मी के बीज जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उपखण्ड अधिकारी धरियावद ने क्षेत्र का सघन दौरा किया है। राज्य सरकार के विशेष अभियान के तहत उन्होंने हैंडपंप के सत्यापन पाइपलाइन लीकेज की जांच और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की फील्ड में मौजूद खराब हैंडपंप और लीकेज को तुरंत सुधार किया जाए।