Gala Red – RMS Bakhol का बेहतरीन गाला
"मेरे अनुभव में, Gala Red आज भी मेरे बागीचे की सबसे उत्कृष्ट गाला किस्मों में से एक है।"
हमारे बागीचे में Fenzed, Dark Baron, MeMa Gala 16316, Fenplus, Nerissimo सहित कई प्रीमियम गाला किस्में लगी हैं। जो भी बागवान हमारे बागीचे का दौरा करता है, वह Gala Red के रंग, आकार (Size) और आकर्षक लुक की अलग ही पहचान करता है।
मेरे अनुभव के अनुसार, साइज, रंग और फल की एकरूपता (Uniformity) के मामले में यह किस्म सबसे अलग दिखाई देती है। इसकी एक और बड़ी विशेषता इसकी बेहतरीन पौध वृद्धि (Plant Growth) है, जो इसे अन्य कई गाला किस्मों से अलग बनाती है।
हो सकता है कि यह भारत में किसी अलग नाम से आई हो, लेकिन मेरे बागीचे में यह अब तक की सबसे उम्दा गाला किस्म साबित हुई है। यही कारण है कि यह बाजार में भी हमेशा अच्छी मांग और बेहतर कीमत प्राप्त करती है.
– RMS Bakhol