भोगांव: भोगांव में खड़ंजा और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरसिंहपुर में विकास कार्य और जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।