बहराइच: अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना दरगाह शरीफ, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने थाना दरगाह शरीफ, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों में निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव महिला हेल्पडेस्क की स्थिति आदि का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।