करछना: सेमरी शांति नगर गांव के सामने अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
कौंधियारा थाना क्षेत्र के सेमरी शांति नगर गांव के सामने मंगलवार को मार्ग से गुजरते समय अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अनिल सिंह पुत्र कृष्ण बहादुर निवासी बडहा थाना कौंधियारा की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी राजमणि विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।