श्योपुर: पेंशन स्वीकृति में देरी पर पंचायत सचिव निलंबित, जनसुनवाई में 211 आवेदकों की सुनी गई फरियाद
श्योपुर। कलेक्टेªट सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर अर्पित वर्मा ने आवेदनो का त्वरित निराकरण करते हुए मौके पर ही विधवा महिला को कल्याणी पेंशन स्वीकृत कराई, इसके साथ ही अभी तक पेंशन का लाभ नही दिये जाने पर संबंधित ग्राम पंचायत काशीपुर के पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए ।