चकरनगर: सिन्डोस के सतीमाता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का कार्यक्रम संपन्न, मध्यरात्रि तक चलता रहा
क्षेत्र के चर्चित गाँव सिन्डोस में स्थापित सती माता मंदिर पर चली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन होने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत के द्वारा विशाल भंडारे का ऐतिहासिक आयोजन संपन्न किया गया। तो वहीं गुरुवार सुबह 6 बजे पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत ने विशाल भंडारे में शामिल हुए सभी आगुन्तकों का धन्यबाद प्रेषित किया।