उज्जैन शहर: नानाखेड़ा थाने पर युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, हत्या का आरोप लगाकर किया चक्काजाम
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक राजनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने इस दिशा में जांच की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर नानाखेड़ा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।