घाघरा: घाघरा ब्लॉक परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गुमला द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jun 15, 2026 सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गुमला के तत्वावधान में घाघरा ब्लॉक परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशापान से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विभाग के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य एवं गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।