बोध गया: गया एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए टेंसाइल कैनोपी का निर्माण शुरू, ₹2.33 करोड़ होंगे खर्च
गया एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेश क्षेत्र और पार्किंग एरिया में टेंसाइल कैनोपी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।एयरपोर्ट निदेशक अवधेश कुमार ने सोमवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इसके निर्माण हो जाने से यात्रियों को धूप,बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में सुरक्षा मिलेगी।