खगड़िया: बेला चौहरमल मेला में सांस्कृतिक संध्या की धूम, “सुखा नशा” के खिलाफ जागरूकता ज़रूरी
सदर प्रखंड के बेला में आयोजित वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेला के तहत बुधवार की रात दस बजे को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं समाज सेविका शीलकमल पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में आचार्य राकेश पासवान