रामपुर: बृजपुर मझरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक और ई-रिक्शा चालक की टक्कर में दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Rampur, Rampur | Oct 30, 2024 थाना शहजादनगर के बृजपुर माजरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की ई रिक्शा चालक से टक्कर हो गई,जिसमें दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना बुधवार शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोजड़ी भेज दिया है।