हाथरस: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के बाद भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के गांव रुहेरी में एक महिला लक्ष्मी देवी पत्नी अनिल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की घटना प्रकाश में आई है। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे भाई ने पति सास-ससुर पर महिला की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा मामले मे आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक महिला के भाई ने करीब 8 साल पहले शादी हुई थी।