करनैलगंज: गोंडा पुलिस की गोलीबारी में गौतस्कर घायल, दो साथी गिरफ्तार
कटराबाजार में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में गौतस्कर कबीउल्लाह के पैर में गोली लगी। इस कार्रवाई में दो अन्य साथी सुहेल और शमी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है। मामला 22 सितंबर की गोवंश चोरी से जुड़ा है।