बटियागढ़: बटियागढ़ में निकली जिनवाणी पालकी शोभायात्रा, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल रहा तैनात
बटियागढ़ के तारण तरण जैन मंदिर में चल रहे पर्यूषण पर्व के समापन पर आज विशाल शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा सम्यक दर्शन मंदिर बस्ती से शुरू होकर बस स्टेंड, छोटे जैन मंदिर,सहित मुख्य मार्गो से निकाली गई,जिसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया.रथ के आगे धर्म ध्वजा लेकर चल रहे लोगो ने शांति और सत्य अहिंसा का संदेश दिया