हुज़ूर: पिपलानी इलाके में घर के बाहर टहल रहे युवक को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर
Huzur, Bhopal | May 9, 2026 भोपाल के पिपलानी इलाके में घर के बाहर टहल रहे युवक को ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादस के बाद आरोपी चालक फरार हो गया जबकि घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।