लखीमपुर: धड़ल्ले से बन रही कथित अवैध तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग, नजूल भूमि और बिना नक्शा पास होने के आरोप, प्रशासन पर उठे सवाल
लखीमपुर शहर में अब्दुल कलाम स्कूल के पास बन रही एक कथित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृत नक्शे के कराया जा रहा है तथा संबंधित भूमि नजूल की है। लोगों का कहना है कि यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।