मुरैना जिले में होली पर्व को लेकर प्रशासन ने सख्त तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर अपर जिला दण्डाधिकारी ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। फायर ब्रिगेड वाहन चालक सहित तैनात रहेगा। अस्पतालों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाकर 24 घंटे आपात सेवाएं, एंबुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।