खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे पर ट्रक, यात्री बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, डायल-112, नेशनल हाईवे एंबुलेंस पहुंची ।