रीठी: कटनी-बीना मेमू ट्रेन में खूनी संघर्ष, बकलहता में अवैध वेंडरों ने यात्रियों पर किया हमला, ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही
Rithi, Katni | Apr 25, 2026 कटनी से बीना जा रही मेमू ट्रेन (संख्या 61620) शनिवार शाम उस समय अखाड़ा बन गई, जब ट्रेन के भीतर अवैध वेंडरों और यात्रियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि वेंडरों ने धारदार हथियारों से यात्रियों पर हमला कर दिया और पथराव भी हुआ। इस हंगामे के कारण ट्रेन बकलेहटा स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही। अवैध वेंडर और यात्रियों में झड़प