पूरनपुर: चांदपुर राजवाह नहर के पास बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांदपुर राजवाह खीरी ब्रांच नहर हरिपुर जाने वाले मार्ग के पास में परमजीत सिंह के झाले के नजदीक बाघ के पदचिह्न देखे गए हैं। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टाइगर रिजर्व की खुली सीमा होने के चलते अक्सर जंगली जानवर गांवों के आस पास चहलकदमी कर देखे जा रहे हैं। जिसकों लेकर किसान व ग्रामीण काफी परेशान है।