पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में शटरिंग की दुकान के पास ठेली और बाइक के बीच हुई भिड़ंत, दो लोग हुए घायल
पूरनपुर मोहल्ला खानकाह वाईपास रोड़ पर स्थिति शटरिंग की दुकान के पास में वुधवार को बाइक और ठेली की भिड़ंत हो गई। हादसें में बाइक सवार जगदीश सिंह पुत्र दया सिंह निवासी गांव आंखें और ठेली चालक मजदूर बड़ेलल्ला पुत्र आबिद निवासी मोहल्ला खानकाह दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया।