पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र के रामसहाय लेन में फायरिंग, मौके से तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद
पीरबहोर थाना क्षेत्र के रामसहाय लेन में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे फायरिंग की वारदात हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 राउंड से अधिक फायरिंग की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे ASP टाउन दीक्षा ने जानकारी दी है।