अम्बाला: ग्रामीणों ने की मांग, अंबाला चंडीगढ़ हाईवे के बाद आसपास लगते गांवों के रास्तों को खोले प्रशासन
Ambala, Ambala | Mar 5, 2024 ग्रामीणों ने मांग की है कि अंबाला चंडीगढ़ हाईवे के बाद आसपास लगते गांवों के रास्तों को प्रशासन खोल दे। किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला पुलिस द्वारा पंजाब की तरफ से जाने वाले लगभग सभी रास्तों को बंद किया गया था जिससे अंबाला से लहारसा जाने वाले रोड को भी बंद किया गया था। इस कारण अंबाला शहर के करीब 5 गांव के लोग करीब एक महीने से परेशान हैं। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत आ रही है।