गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के द्वारा सिरसिया के प्रखंड कार्यालय के EVM वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा सिरसिया के प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण शुक्रवार को 11 बजे किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।