बांसवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बांसवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम
शुक्रवार दोपहर 12 बजे भाजपा महिला मोर्चा बांसवाड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौड़ के निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की और पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की गई। सामूहिक पूजा और सामाजिक समरसता के तहत एक दरी पर बैठकर सामूहिक भोजन किया गया।