रायडीह प्रखंड के ब्लॉक परिसर में झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की। बैठक का संचालन प्रखंड कोषाध्यक्ष सीमा देवी ने किया। बैठक में संकुल कमेटी बनाते हुए प्रखंड सम्मेलन करने पर जोर दिया गया और जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरन प्रदर्शन पर चर्चा की गई।