घिरोर: घिरोर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल, सैफई मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
शनिवार को दोपहर अनुज पुत्र महेश चंद्र उम्र 25 वर्ष निवासी चौरासी अपने घर से मोटरसाइकिल से घिरोर आ रहा था तभी खरा दन्नाहार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया जिनका एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना लाया गया हालत गंभीर होने के कारण अनुज को सैफाई भेजा गया है