सिमडेगा: बेमौसम बारिश से महुआ और इमली के उत्पादन में आई कमी
सिमडेगा में बेमौसम आंधी और बारिश से महुआ व इमली की फसल प्रभावित हुई है। शनिवार को 11 बजे ग्रामीणों व व्यापारियों ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण उत्पादन में कमी आई है। जिले में बड़ी आबादी इन वनोपज पर निर्भर है, लेकिन इस वर्ष बाजार में उपलब्धता कम हो गई है। उत्पादन घटने से महुआ और इमली महंगे बिक रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और ग्रामीणों को नुकसान उठ