बहराइच: गिरधरपुरवा में बाघ के हमले में बच्ची हुई घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
मुर्तिहा रेंज के गिरधरपुरवा गांव निवासी एक बच्ची को सोमवार शाम को बाघ उठा ले गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को खेत में छोड़ जंगल की ओर चला गया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए सोमवार रात को बताया गया कि बच्ची को बाघ ने हमला करके घायल किया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।