बहराइच: बहराइच जिला अस्पताल के पास गली में युवक के साथ मारपीट,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जिला अस्पताल के सामने गली में युवक के साथ जमकर हुई मारपीट। जिला अस्पताल के पास निजी पैथोलॉजी के पास गली में एक युवक को लाठी डंडों से लैस हमलावरों ने जमकर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। यह वीडियो सोमवार को वायरल होते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुड़ गई है।