बहराइच: मंगलम लॉन स्थित पार्किंग स्थल से हुई बाइक चोरी मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मंगलम मैरिज लॉन में पार्टी मे सम्मिलित होने गए बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी संतोष कुमार की 31 जनवरी 2024 की रात्रि को पार्किंग स्थल से UP40X9637 मोटरसाइकिल चोरीहो गई थी। सोमवार को पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि इसके संबंध में उन्होंने थाना दरगाह शरीफ में लिखित शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।