कुमारखंड: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड का फायर ऑडिट का निरीक्षण दल किया समीक्षा दिए आवश्यक निर्देश
स्वास्थय विभाग ने आम लोगों को बेहतर सुविधा और अस्पताल को बेहतर और हाईटेक बनाने के लिए सभी सरकारी अस्पताल का फायर ऑडिट की समीक्षा की जा रही है। कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड का गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे से जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ऑडिट हुआ।