चूरू: दूधवाखारा के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, उपचार के दौरान हुई मौत
Churu, Churu | Sep 16, 2025 चूरू के दूधवाखारा के खेत में मूंग की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय 35 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने मंगलवार को बताया कि गांव दूधवाखारा निवासी दिलीप मेघवाल ने पुलिस को इस सम्बंध में रिपोर्ट दी है।