शाहजहांपुर: युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल
शाहजहांपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंगाराम पुत्र रामदास निवासी ग्राम जौराभूड़, थाना मदनापुर को गिरफ्तार किया।