पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। पहले जिला कार्यालय में आगजनी की घटना ,फिर राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का तोड़ा जाना । सरकार अपराधियों नकेल कसने में नाकाम है।