पंडरिया: कबीरधाम पुलिस ने अव्यवस्थित बस संचालन और अनियमित स्टॉपेज पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए, हटेंगे खराब वाहन
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी आरआई पुष्पेंद्र सिंह द्वारा बस संचालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शहर में संचालित बसों से संबंधित विभिन्न यातायात समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से बसों के अनियमित स्टॉपेज, अव्यवस्थित