धौलपुर: नौतपा की तपिश के बीच धौलपुर में मौसम ने ली करवट, काली घटाओं के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत
25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। इसी बीच गुरुवार रात करीब 8 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काली घटाएं छा गईं और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि करीब आधे घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश का दौर चलता रहा। त