बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में टिंकू हत्याकांड के संबंध मैं,क्षेत्रअधिकारी हाईवे नितिन कुमार ने दिया बयान
फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर में टिंकू ने सीने में गोली मारकर जान दे दी थी। मामले में गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़ित परिवार ने बयान दर्ज कराते हुए उन्हें निर्दोष बताया। ऐसे में अब मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी। पुलिस टिंकू के सीने से निकाली गई गोली और तमंचे को जांच के लिए भेजेगी।