रायपुर: CAF अभ्यर्थी गृह मंत्री से मिलने पहुंचे, फर्जी धाराओं में भेजे गए जेल, साथियों ने लगाए गंभीर आरोप
Raipur, Raipur | Apr 5, 2026 5 अप्रेल रविवार दोपहर 1 बजे,छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के वेटिंग कैंडिडेट पिछले 108 दिनों से नौकरी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वे कई बार गृहमंत्री विजय शर्मा से मिलने उनके बंगले भी पहुंचे। दो-तीन बार मुलाकात तो हुई, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। शनिवार को तीन कैंडिडेट्स एक बार फिर से गृहमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे