चायल: केरल में कांग्रेस की जीत पर कौशांबी के नगर पंचायत चरवा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों पर झूमकर मनाया उत्सव
कौशांबी के नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केरल में कांग्रेस की जीत पर मिठाई बांटकर और ढोल-ताशों पर नाचकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को लेकर और मजबूती से कार्य करेगी। गुरुवार 6 बजे मनाया गया जश्न!